WBPSC: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की तैयारी कैसे करें? पूरी जानकारी

यहाँ मैं आपको WBPSC के बारे में जानकारी देने वाला हूँ। अगर आप पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की तैयारी करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। इसमें WBPSC क्या है? WBPSC full form से लेकर इसकी तैयारी कैसे करें के बारे में जानकारी दी जाएगी।

पश्चिम बंगाल के छात्रों के लिए तो यह बहुत जरूरी है कि वे पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की तैयारी करें। क्योंकि वहाँ की शिक्षा और कम्पटीशन को देखर सभी कोई इसकी तैयारी कर सकता है। पश्चिम बंगाल एक शिक्षित राज्य है। और उसके पास अच्छे साधन भी हैं। अगर आप West Bengal Public Service Commission की preparation करते हैं तो आपको बहुत लाभ होगा।

WBPSC

WBPSC क्या है?

भारत के प्रत्येक राज्य का अपना लोक सेवा आयोग होता है, जो विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए उम्मीदवारों का चयन करता है। UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) केंद्र स्तर का लोक सेवा आयोग है, जो ग्रेड A और ग्रेड B के अधिकारियों का चयन करता है। WBPSC पश्चिम बंगाल का चयन आयोग है जो ग्रुप A, ग्रुप B, ग्रुप C, और ग्रुप D के पद के लिए अधिकारीयों का चयन करता है।

पश्चिम बंगाल सिविल सेवा आयोग का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। संविधान के भाग 14 के अनुच्छेद 315 से 323 के अनुसार राज्यों और संघों के अधीन सेवाओं का प्रावधान है। इसमें कहा गया है की संघ और प्रत्येक राज्य में एक लोग सेवा आयोग होगा जो राज्य की सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन करेगी।

WBPSC के Full Form के बारे में बात करें तो इसका पूरा नाम “West Bengal Public Service Commission” होता है था इसे हिंदी में “पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग” कहते हैं।

WBPSC के कार्य और ज़िम्मेदारियाँ

हम अगर इसके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में बात करें तो इसके कार्य निम्नलिखित हैं:

1. राज्य स्तरीय परीक्षाएँ आयोजित करना

  • WBCS (West Bengal Civil Services) परीक्षा, जो ग्रुप A और ग्रुप B अधिकारियों की भर्ती के लिए होती है।
  • अन्य विभागीय परीक्षाएँ, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, कृषि, आदि में विभिन्न पदों के लिए।

2. पदों की भर्ती:

  • ग्रुप A: प्रशासनिक सेवाएँ (West Bengal Civil Service – Executive)
  • ग्रुप B: पुलिस सेवाएँ (West Bengal Police Service)
  • ग्रुप C और D: राज्य के विभिन्न विभागों के लिए मध्य और निचले स्तर के पद।

3. राज्य सरकार के लिए नियुक्तियाँ:

  • शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, इंजीनियरिंग, न्यायालय, और अन्य सरकारी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति।

4. पदोन्नति और स्थानांतरण पर सलाह देना:

  • राज्य सरकार को अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति और स्थानांतरण मामलों में सुझाव देना।

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) की तैयारी कैसे करें?

1. Recruitment

  • इसके बारें में जानकारी तभी आती है जब Latest vacancy आये लेकिन फिर भी आपके पास स्नातक की डिग्री हों चाहिए।
  • उम्र हर कास्ट के लिए अलग होती है (सामान्य: 20 से 39 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग: 20 से 42 वर्ष, एससी/एसटी: 20 से 44 वर्ष)

2. Eligiblity Criteria

  • भारत का नागरिक होना जरूरी है। अगर आप नेपाल, भूटान से हैं तो आप तभी फॉर्म भर पाएंगे जब उसमें लिखा हो।
  • आयु सीमा का विशेष ध्यान रखीं (ग्रुप A और ग्रुप B पदों के लिए: 21 से 36 वर्ष, ग्रुप C पदों के लिए: 20 से 39 वर्ष, ग्रुप D पदों के लिए: 21 से 40 वर्ष)
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree)
  • गाली भाषा का ज्ञान अनिवार्य है।

3. Applicaion Process

WBPSC (West Bengal Public Service Commission) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है। यह प्रक्रिया WBPSC की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in के माध्यम से की जाती है।

4. Admit card

Admit Card हर परीक्षा के लिए ऑनलाइन जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को WBPSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य होता है।

5. Exam

WBPSC (West Bengal Public Service Commission) की परीक्षाएँ विभिन्न सरकारी पदों के लिए होती हैं, जैसे WBCS (West Bengal Civil Services), WBPS (West Bengal Police Service), और अन्य विभागों के लिए। इन परीक्षाओं के आयोजन और संरचना में कुछ सामान्य बातें होती हैं, लेकिन प्रत्येक परीक्षा का अपना पैटर्न होता है। यह एग्जाम उम्मीदवार के नजदीकि सेण्टर पर कराये जाते है।

नीचे इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। आप उस जानकारी को पढ़िए।

6. Result

परीक्षा परिणाम (result) ऑनलाइन घोषित किया जाता है। परिणाम की घोषणा परीक्षा के समाप्त होने के कुछ सप्ताह बाद की जाती है, और उम्मीदवार इसे WBPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

8. Salary

West Bengal Public Service Commission द्वारा चयनित उम्मीदवारों को उनकी नियुक्ति के आधार पर वेतन (salary) मिलता है। WBPSC के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग वेतनमान होते हैं, जो हर पद की जिम्मेदारी, कार्य क्षेत्र, और ग्रेड के अनुसार निर्धारित होते हैं।

WBPSC Exam Pattern और Syllabus

परीक्षा के अनुसार पैटर्न अलग-अलग होते हैं और उनका सिलेबस भी अलग होता है। साथ ही ये समय के अनुसार बदलता रहता है।

WBPSC Exam Pattern

1. Preliminary Examination (प्रारंभिक परीक्षा): प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQs) प्रकार की होती है और इसमें एक ही पेपर होता है। नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होती है।

विषय:सामान्य अध्ययन (General Studies)
समय: 2 घंटे
कुल अंक:200 अंक
प्रश्नों की संख्या: 200 (MCQs)

विषय:

1. सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
2. भारतीय इतिहास और भूगोल (Indian History and Geography)
3. भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था (Indian Polity and Economy)
4. पर्यावरण और पारिस्थितिकी (Environment and Ecology)
5. सामान्य विज्ञान (General Science)
6. मानसिक योग्यता (Mental Ability)
7. तार्किक और गणनात्मक परीक्षण (Logical and Analytical Reasoning)

2. Main Examination (मुख्य परीक्षा): मुख्य परीक्षा में लिखित परीक्षा होती है और इसमें 6 पेपर होते हैं।

पेपर 1: General Studies I

भारतीय इतिहास (Indian History)
भारतीय भूगोल (Indian Geography)
भारतीय राजनीति (Indian Polity)
भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)
विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology)

पेपर 2: General Studies II

पर्यावरण और पारिस्थितिकी (Environment and Ecology)
सामान्य विज्ञान (General Science)
सामयिक घटनाएँ (Current Affairs)
भारत और विश्व का भूगोल (Geography of India and the World)

पेपर 3: General Studies III

भारतीय प्रशासन (Indian Administration)
पब्लिक पॉलिसी (Public Policy)
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे (National and International Issues)

पेपर 4: One Optional Subject

  • उम्मीदवार को एक वैकल्पिक विषय चुनना होता है (जो उनके क्षेत्र से संबंधित होता है)। यह पेपर उम्मीदवार के चुनावी विषय से जुड़ा होता है।

पेपर 5: English Composition

  • अंग्रेजी भाषा का परीक्षण (संपादन, निबंध लेखन, और समझना आदि)

पेपर 6: Bengali/ Hindi/ Urdu/ Nepali

  • उम्मीदवार को अपनी भाषा का चयन करना होता है। यह पेपर उम्मीदवार की भाषा की दक्षता को परखता है।

3. Personality Test / Interview (साक्षात्कार):

  • वेटेज: 200 अंक
  • चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।
  • यह परीक्षण उम्मीदवार के व्यक्तित्व, मानसिक स्थिति, सामान्य ज्ञान, और उनके सोचने की क्षमता का मूल्यांकन करता है।

निष्कर्ष

जानकारी हमेशा अपडेट होती रहती है। अभी के लिए यही जानकारी थी। ज्यादा जानकारी के लिए आप हमसे जुड़ कर सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपका कोई सवाल है तो [email protected] पर भेज सकते हैं।

क्या आप WBPSC या UPSC के लिए Books खरीदना चाहते हैं? नीचे आपको सबसे अच्छी बुक्स की लिस्ट और साथ ही कुछ ऐसी चीजों की सूची दी जा रहीं हैं, जो तैयारी के दौरान काम आएंगी।

Books NameClick Here
Indian PolityHindi English
EconomicsHindi English
Brief History of Modern IndiaHindi English
History Of Medieval IndiaHindi English
Ancient historyHindi English

ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करके ज्यादा से ज्यादा जानकारी ले सकते हैं। क्योंकि मैं हर दिन चैनल पर वीडियो पब्लिश करता हूँ। साथ ही में नई नौकरी के बारे में जानकारी भी देता हूँ। Click here

1 thought on “WBPSC: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की तैयारी कैसे करें? पूरी जानकारी”

Leave a Comment